Showing posts with label कविता. Show all posts
Showing posts with label कविता. Show all posts

Sep 22, 2014

भारत की समस्या--शल्यराज का भूत

- शिशिरं कांत मिश्रा -


एक कहानी बड़ी पुरानी, नये रंग में, नये रूप में
बड़े बड़े करतब कर जाती,
छेद छेद कर छाती छिन छिन,
बढ़े क़दम पर रोक लगाती।
यदि पढ़ो महाभारत की गाथा
वीरों की रोमांच कहानी,
एक एक कर नष्ट हुए, कुछ नर्क गए कुछ स्वर्ग गए,
पर एक पुरुष का जीव आज भी तड़प तड़प सिर पटक रहा है
क्योंकि दग़ाबाज़ी की उसने और भूत बन भटक रहा है।
अपने ही सेना नायक का प्रतिपल तेजोवध करता था,
नकुल और सहदेव पांडवों का मामा वह शल्यराज था।
आज जब कि निर्माण पंथ पर, बड़े बड़े पग रख रख कर
आज़ादी का शिशु किलक किलक कर,
खाई खन्दक पाट रहा है,
तब भी जब बेसुरे राग में कोई अलापने लगता है,
कुछ नहीं हुआ, कुछ नहीं हुआ, तब मेरा मन कह उठता है,
इन पर मामा शल्यराज का भूत भयंकर है सवार,
मैं हाथ जोड़ और आँख मूँद कहता मामा जी नमस्कार।
तुम सदा फलो और फूलो, पर हम लोगों पर
कृपा करो और शत्रु दलों में झूलो


© Shishir K Mishra - Member WaaS

जिन्दगी का ज़ायका

- रंजीत बनर्जी -


पिछ्ली बार कब, तुम  इतना हसें कि रो पड़े तुम,
पिछ्ली बार कब,  खुशियों के झरने मे नहाया तुमने,
जिन्दगी की खोज मे जिन्दगी खो गयी,
पिछ्ली बार कब, जिन्दगी का ज़ायका लिया तुम ने ।
          तन की भूख मिटाये, मिटती है
          मन की भूख मिटाये, नहीं मिटती ।
          तन को तो कई बार सजाया तुमने,
          पिछ्ली बार कब, मन को संवारा तुमने ।
जो न मिला उसके गम में जिन्दगी ग़वाया तुमने ,
जो मिला उसकी खुशियों का, कब ज़ायका लिया तुम ने ।
पिछ्ली बार कब, जिन्दगी का ज़ायका लिया तुम ने ।


© Ranjit Banerjee

आज का मैं


- रंजीत बनर्जी -


बेख़ौफ़ था कभी, आवाज़ में थी बुलंदगी
हकीकत का सामना जब हुआ
मेरी आवाज़ की बुलंदगी जाती रही ,
एक सहमा सा इन्सान का साया बन रह गया |
इंसानियत जब झांकती मेरी आँखों में,
इंसानियत से आंखे मिलाने की हिम्मत नहीं होती |
मैं आंखे बंद कर लेता हूँ, कि इंसानियत जाये, तो आंखे खोलूं |
कुछ जलन सी है दिल में, खुद पर रंजिश है इस हालत के लिए
क्या कुछ न करने की तमन्ना थी दिल में
कुछ न करने की ख्वाहिश लिए अब बैठा हूँ दिल में |

रंजीत / ३०/०७/१४



© Ranjit Banerjee

लकीर

- रंजीत बनर्जी -


ज़िन्दगी के हर दर दायरा है लकीरों का |
समाज, परिवार, धर्म, राष्ट्र  बंट गया  लकीरों के दरारो में |
कुछ लकीरें हमने खिंची और कुछ बिरासत में मिली |
उभर न सके इन लकीरों से, फंसते गए हम इन दरारों में |
ज़िन्दगी ने दिल, दिमाग और जिगर पर इतनी लकीरें खिंची,
कि उलझते चले गए हम, इन लकीरों में |
अब तो कोई लकीर भी नजर नहीं आता,छाया घना अँधेरा है |
इन उलझे लकीरों में भटकती खोज है,
उन लकीरों का, जो मेरे मालिक ने मुझे दी थी |


© Ashok Dhar